गाजियाबाद (शिखर समाचार)। ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन की ओर से दुहाई स्थित वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों को समर केयर किट वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में बुजुर्गों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना रहा।
बुजुर्गों के लिए समर केयर किट का वितरण
समर केयर किट का वितरण फाउंडेशन के चेयरपर्सन डॉ. सुनील दत्त, निर्देशक राधिका राजपूत, अमित सक्सेना और अनिल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों से संवाद कर उनका हालचाल भी जाना गया।
अमित सक्सेना ने कहा कि बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और देखभाल के लिए आगे आएं।
समाज के अनुभवों की अमूल्य धरोहर हैं बुजुर्ग
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
डॉ. सुनील दत्त ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारे अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन आगे भी समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
