हरिद्वार (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय सहारा के हरिद्वार ब्यूरो प्रमुख रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का 64 वर्ष की आयु में देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रवीण झा ने लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर हरिद्वार से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं, सामाजिक विषयों और महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से उठाया। उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए एक क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कठिन और दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
परिवार के प्रति जताई संवेदना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। प्रवीण झा के निधन से हरिद्वार के पत्रकारों और उनके परिचितों में शोक व्याप्त है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
