—-नूरनगर में कई अवैध निर्माण ध्वस्त, विरोध के बीच जारी रही प्राधिकरण की कार्रवाई
गाजियाबाद (शिखर समाचार)। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अनधिकृत रूप से निर्मित वेयर हाउस/गोदाम सहित कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। 30 सितंबर 2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-01 के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने यह कार्रवाई की।
प्राधिकरण के अनुसार, खसरा संख्या 87-88, गुलधर में रैपिड रेल पिलर संख्या 648 के सामने निर्माणकर्ता महेश गुप्ता द्वारा अनधिकृत रूप से निर्मित वेयर हाउस/गोदाम के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके अलावा ग्राम नूरनगर, राजनगर एक्सटेंशन में हिमांशु त्यागी और अजीत त्यागी द्वारा किए गए अवैध निर्माण तथा खसरा संख्या 870, ग्राम नूरनगर, सिहानी, राजनगर एक्सटेंशन में अमित त्यागी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त किया।
कई अवैध निर्माणों पर चला ध्वस्तीकरण अभियान
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं और निवासियों की ओर से विरोध भी किया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई को जारी रखा। अभियान के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-01 का स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा।
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
जीडीए के मीडिया प्रभारी और सहायक अभियंता रूद्रेश कुमार शुक्ला ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। आगामी माह में भी अवैध निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई आगे और तेजी से जारी रहेगी।
