ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार सचिव शिवानी रावत ने शनिवार को जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार एवं उप जेलर सुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
जिला कारागार में बंदियों की स्थिति और विधिक सहायता की जानकारी
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में कुल 2417 बंदी निरुद्ध हैं। सचिव ने पुरुष बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से उनके मुकदमों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अभिलेखों एवं मुकदमा कार्डों का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध अधिवक्ताओं और निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
बंदियों ने बताया कि उनके पास निजी अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता उपलब्ध हैं। सचिव ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों से संबंधित अभिलेखों एवं कार्डों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए।
चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
इसके बाद सचिव ने कारागार स्थित चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जनरल वार्ड में उपचाराधीन बंदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, मुकदमों की स्थिति तथा उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई।
पाकशाला की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
सचिव ने कारागार की पाकशाला का भी निरीक्षण किया और बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ बंदी रात्रि भोजन की तैयारी करते हुए मिले।
सचिव ने भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा पाकशाला में स्वच्छता और साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाए रखने के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
