मोदीनगर (शिखर समाचार)। मशहूर हरियाणवी गायिका सपना चौधरी गुरुवार को प्रसिद्ध रागनी गायक यशपाल शर्मा (पेप्सी शर्मा) की शोक सभा में शामिल होने उनके पैतृक गांव पतला पहुंचीं। उन्होंने पेप्सी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें हाथ जोड़कर नमन किया। इस दौरान सपना चौधरी भावुक नजर आईं।
मूल रूप से निवाड़ी क्षेत्र के कस्बा पतला निवासी 39 वर्षीय यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा हरियाणवी रागनी जगत का जाना-माना नाम थे। हरियाणवी लोकगीत “पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे” से उन्हें देशभर में पहचान मिली थी। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ नोएडा में रहते थे। बीते रविवार को वह अपनी मां माया देवी का हालचाल जानने गांव आए थे। इसी दौरान उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा और हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।
गुरुवार को गांव में आयोजित शोक सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पेप्सी शर्मा ने सपना चौधरी के साथ लंबे समय तक मंच साझा किया था। सपना चौधरी अपनी बहन और अन्य कलाकारों के साथ शोक सभा में पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत कलाकार की मां माया देवी और पत्नी रेनू शर्मा से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सपना ने रेनू शर्मा के सिर पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया।
सपना चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, भावुक होकर हुए शामिल
शोक सभा के दौरान सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वे बेहद भावुक नजर आईं और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
साथी कलाकार को याद कर बोलीं सपना चौधरी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/
सपना चौधरी ने कहा कि उन्होंने पेप्सी शर्मा के साथ कई कार्यक्रमों में मंच साझा किया है। उन्होंने उन्हें हंसमुख और मिलनसार कलाकार बताया, जो हमेशा लोगों को हंसाते रहते थे। उनके निधन को उन्होंने रागनी और लोक संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
शोक सभा में भावुक माहौल, नहीं रख सकीं शब्द
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
शोक सभा के दौरान मंच संचालन कर रहे व्यक्ति ने सपना चौधरी से कुछ शब्द कहने का आग्रह किया, लेकिन भावुकता के कारण उनका गला रुंध गया और वे कुछ बोल नहीं सकीं। करीब 15 मिनट तक सभा में रुकने के बाद वह वहां से रवाना हो गईं।
