भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी करने वाले गैंग का विजयनगर पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Vijaynagar police busted a gang involved in stealing vehicles from crowded areas IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना विजयनगर पुलिस ने मंगलवार को भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्य शिवम, दीपक, सुबोध और ध्रुव को गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस ने इन चारों की निशानदेही पर 5 चोरी की मोटर साइकिल , एक एलिन-की और 2 अवैध चाकू बरामद किए। एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग के दौरान रेलवे मंदिर के पास से इन चारों को गिरफ्तार किया गया। यह चारों मिलकर दिल्ली एनसीआर में दो पहिया वाहन चोरी करने का काम किया करते है। उन्होंने बताया कि यह गैंग दो पहिया वाहन चोरी करने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाते थे। इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया है।

दो पहिया वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-rkgit-hosts-internal-smart-india-hackathon-with-over-750-students-participating-201758638068436.html

चारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी मिलकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में दो पहिया वाहन चोरी करने का काम किया करते है। वाहन चोरी करने के लिए दिल्ली एनसीआर के इलाकों को चिन्हित करते थे। दो पहिया वाहन चोरी करने के बाद सस्ते दामों का लालच देकर राहगिरों को बेच दिया करते थे।

Share This Article
Leave a comment