गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली (शिखर समाचार)।
थाना सिंभावली क्षेत्र के ग्राम बक्सर निवासी दीपांशु पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सिंभावली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित एवं नामजद अभियुक्त अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को नहर पुल के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वांछित आरोपी अरमान गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंभावली पुलिस ने थाना में दर्ज मु0अ0सं0 140/2026 धारा 191(2), 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत वांछित चल रहे आरोपी अरमान पुत्र मुन्तयाज निवासी ग्राम बक्सर, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है।
दीपांशु पर हुआ था जानलेवा हमला
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/
गौरतलब है कि 5 जून की रात ग्राम बक्सर में हुए विवाद के दौरान दीपांशु पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल दीपांशु को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और 6 जून को विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाना सिंभावली पहुंचकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। प्रारंभिक स्तर पर इस घटना को दो समुदायों के बीच विवाद के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में मामला दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का निकला।
एक आरोपी पहले ही जा चुका है जेल
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फैजान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार, उपनिरीक्षक राहुल चौहान, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सहित थाना सिंभावली पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
