इंटरनेशनल ओलंपियाड में सीआईपी एबैकस के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Outstanding performance by CIP Abacus students in the International Olympiad IMAGE CREDIT TO इंटरनेशनल

शामली (शिखर समाचार)।
सीआईपी एबैकस इंटरनेशनल के विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल अबैकस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई ट्रॉफियां अपने नाम कीं। 12 अप्रैल को आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने मात्र तीन मिनट में 120 प्रश्न हल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रतियोगिता में पिहू सरोहा और अथर्व पाल ने 300 में से 300 अंक प्राप्त कर चैम्पियन ऑफ चैम्पियन ट्रॉफी हासिल की। इसके अलावा अर्नव संगल, अनमोल जैन, सिद्धार्थ गोयल, विदूषी पवार और अर्चित तरार समेत 57 विद्यार्थियों ने चैम्पियन ऑफ चैम्पियन, 26 ने चैम्पियन तथा 26 विद्यार्थियों ने फर्स्ट रनर अप ट्रॉफी जीती।

मेहनत और अनुशासन का परिणाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

संस्थान की डायरेक्टर डॉ. मृदुला जैन ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, एकाग्रता और अनुशासन का परिणाम है।

इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों की स्नातक उपाधि समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल छात्रों को सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a comment