डायल-112 और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Joint Operation by Dial-112 and Garhmukteshwar Police: One Accused Arrested with an Illegal Firearm. IMAGE CREDIT TO: पुलिस

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। जनपद में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डायल-112 और थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी बंदूक बरामद की है, जिसका इस्तेमाल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था।

ऑपरेशन शस्त्र के तहत हंसुपुर में घेराबंदी, आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राप्त विवरण के अनुसार, डायल-112 आपातकालीन सेवा पर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान के अंतर्गत ग्राम हंसुपुर में घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से वीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम हंसुपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध शस्त्र बरामद हुआ।

अवैध बंदूक के स्रोत और खरीद के उद्देश्य की जांच में जुटी पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने यह अवैध बंदूक किससे और किस उद्देश्य से खरीदी थी।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली संयुक्त पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह तथा डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी सुनील कुमार और मदन पाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगामी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment