खतौली तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The newly elected executive committee of the Khatauli Tehsil Bar Association took the oath. IMAGE CREDIT TO REPORTER

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

तहसील बार एसोसिएशन खतौली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि नई कार्यकारिणी न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

समारोह के दौरान अध्यक्ष सुभाष चन्द एवं महासचिव सत्यप्रकाश सैनी सहित समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अतिथियों द्वारा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जानसठ बार संघ अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, महासचिव दीपेश गुप्ता, उपजिलाधिकारी ललित मिश्रा, तहसीलदार अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी रुपाली राव, नायब तहसीलदार राजीव त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एल्डर कमेटी का आभार, प्रमाण पत्र वितरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

वार्षिक चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर अधिवक्ताओं ने एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी और मोहम्मद अरशद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री सोमेन्द्र तोमर द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

समारोह में पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए न्यायिक कार्यों में सक्रिय और निष्पक्ष भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a comment