गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना मुरादनगर पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी करने वाले 3 अभियुक्त हनीफ, हबीब और इकरार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ में हनीफ को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इन 3 की निशानदेही पर 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस, एक जीवित गोवंश, 4 रस्सी, लोहे की दाव, 3 छुरी और लकड़ी का गुटका बरामद किया। खास बात यह है कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनके चुगल से एक जीवित गोवंश को भी छुड़ाया। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 6-7 आदमी एक गोवंश को गोकशी के लिए रेगुलेटर से शहजादपुर रोड पर गन्ने के खेत में लेकर गए है, जिनके पास असलाह भी हो सकता है। सूचना पर थाना मुरादनगर से अतिरिक्त फोर्स को शहजादपुर डिडौली मार्ग पर बुलाया गया, जैसे ही पुलिस टीम गन्ने के खेत में पहुंची तो उन्होंने अपने आप को पुलिस से घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी बचाव करते हुए जवाबी कार्यवाही में 4 राउंड फायर किए, जिसमें 1 अभियुक्त के पैर में गोली लग गई।अभियुक्त ने पूछताछ करने पर अपना नाम हनीफ पुत्र सफ़ाकत निवासी कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद उम्र 35 वर्ष बताया और मौके से भागे व्यक्तियों के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि मेरे साथी जो मौके से भाग गए है, उनका नाम हबीब, इकरार, रोशन, रमजानी, अब्दुल व मेहरआलम थे।
गाजियाबाद में गोकशी का खुलासा: पुलिस ने 2 अभियुक्त पकड़े, पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
उन्होंने बताया कि कांबिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को पुलिस टीम ने पकड़ा लिया, पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम इकरार पुत्र मोबीन निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली मेरठ बताया और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम हबीब पुत्र सफाकत निवासी कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष बताया। अभियुक्तों ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह सभी मिलकर लगभग 10-11 दिन पहले जलालाबाद गांव के गन्ने के खेत में लावारिस घूमने वाली 8 गाय व बछड़े पकड़ कर गोकशी की थी और मांस को रिजवान व मेहरआलम ने दिल्ली ले जाकर मुन्ना ढकिया के यहां बेच दिया था। वह सभी लावारिश गाय बछड़ों को पकड़ कर गोकशी करते हैं और मांस को रिजवान व मेहरआलम के जरिए दिल्ली ले जाके मुन्ना ढकिया के यहां बेचते हैं। इसके अलावा हबीब पर 3, हनीफ पर 9 और इकरार पर 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

