संभव : नगर आयुक्त ने जनसुनवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण करने के दिए आदेश

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Possible: Municipal Commissioner Orders Resolution of Complaints During Public Hearing IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर संभव के तहत प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। आज की गई जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी विभागा अध्यक्षों को गुणवत्ता के साथ सभी शिकायतों को निस्तारण करने के आदेश दिया। जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त के समक्ष निर्माण विभाग, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा टैक्स विभाग संबंधित एक एक शिकायत प्राप्त हुई। नगर आयुक्त ने जनसुनवाई के दौरान ही समस्त विभागीय अधिकारियों तथा टीम को समस्या के निस्तारण करने के आदेश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्राम करेड़ा से हाउस टैक्स संबंधित, दीनदयाल पूरी नंदग्राम से निर्माण विभाग संबंधित, सदरपुर मार्ग से रोड स्वीपिंग तथा पानी छिड़काव संबंध शिकायत प्राप्त हुई। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त तथा वरिष्ठ अधिकारियों को निस्तारण की कार्यवाही मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए। संभव के दौरान प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, प्रभारी प्रकाश आश कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment