नालों की सफाई की मॉनिटरिंग के लिए नगर आयुक्त ने किया विशेष टीम का गठन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Municipal Commissioner Forms Special Team to Monitor Drain Cleaning IMAGE CREDIT TO: नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

मानसून के मौसम में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। अब इन तैयारियों की मॉनिटरिंग के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने एक विशेष टीम का गठन किया है। यह विशेष टीम नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी कार्यों की निगरानी करेगी और सुनिश्चित करेगी कि कार्य तेजी एवं गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा रहे हैं या नहीं।

नगर निगम की विशेष मॉनिटरिंग टीम गठित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

गठित टीम कार्यों की नियमित जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी और नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही निर्माण विभाग की टीम जोखिम वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग करेगी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या जलभराव से होने वाली परेशानी को रोका जा सके।

प्रकाश विभाग की टीम विद्युत पोलों पर फ्लेक्स लगाकर करंट जैसी संभावित घटनाओं से सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करेगी।

नालों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

वर्षा ऋतु के दृष्टिगत प्रत्येक दिन नालों की सफाई कार्य को प्राथमिकता पर रखा गया है। आवश्यकता अनुसार नालों पर बैरिकेडिंग का कार्य भी सुचारू रूप से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ जोनवार जोनल प्रभारियों को भी इस व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, जिनके ऊपर कार्य जांच हेतु नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

जोनवार नोडल अधिकारियों की तैनाती

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

  • सिटी जोन: अधिशासी अभियंता निर्माण विपुल कुमार
  • कवि नगर जोन: प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज
  • विजयनगर जोन: अधिशासी अभियंता जल सुनील कुमार
  • मोहन नगर जोन: महाप्रबंधक जल केपी आनंद
  • वसुंधरा एवं इंदिरापुरम जोन: मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी

नगर निगम के अनुसार बरसात में जलभराव न हो इसके लिए निर्माण, स्वास्थ्य तथा जलकल विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रहे हैं। प्रमुख मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी नोडल प्रभारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नालों से निकली सिल्ट के समय से उठान की जिम्मेदारी भी इन्हीं अधिकारियों को सौंपी गई है।

Share This Article
Leave a comment