आईजीआरएस पोर्टल पर हापुड़ ने प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Hapur Secures Fifth Position in the State on the IGRS Portal IMAGE CREDIT TO: INFORMATION DEPARTMENT

हापुड़ (शिखर समाचार)।

उत्तर प्रदेश सरकार के आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में हापुड़ जनपद ने जून 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण मानी जा रही है।

शिकायत निस्तारण में 98.7 प्रतिशत सफलता

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जून माह की रैंकिंग के अनुसार प्रदेश के 75 जनपदों में हापुड़ को पांचवां स्थान मिला। पोर्टल पर प्राप्त कुल शिकायतों में से 98.7 प्रतिशत का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी कविता मीना ने इस उपलब्धि पर सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय का परिणाम है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और समयबद्धता को आगे भी इसी प्रकार बनाए रखा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी और फीडबैक अवश्य उपलब्ध कराया जाए।

जनसुनवाई पोर्टल के उपयोग की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल अथवा जनसुनवाई मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जाती है।

इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनहित में बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का परिणाम बताया।

Share This Article
Leave a comment