25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में था फरार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Accused with a ₹25,000 reward on his head arrested; he was absconding in a case involving the rape of a minor. IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)।

थाना सिम्भावली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।

25 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार अपराध की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 111/2026 में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी लुकमान पुत्र इरफान निवासी ग्राम राजपुर, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया।

आरोपी को ग्राम खुड़लिया स्थित नए बाईपास अंडरब्रिज के पास नाले के समीप से पकड़ा गया।

अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ, जिसके संबंध में भी विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 61(2), 70(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी उदय सिंह, मुख्य आरक्षी फरमान, आरक्षी अंकित कुमार एवं आरक्षी सचिन पंवार शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment