मोनू सनातनी को पुनः हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड की कमान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Monu Sanatani Reappointed to Lead the Hindu Suraksha Seva Sangh Uttarakhand IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम के महंत राजू दास ने ऋषिकेश आगमन के दौरान मोनू सनातनी को पुनः हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी पुनर्नियुक्ति की घोषणा होने पर संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोनू सनातनी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मोनू सनातनी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर महंत राजू दास ने कहा कि मोनू सनातनी ने हिंदू समाज और सनातन धर्म के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा सनातन धर्म एवं हिंदू समाज के हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मोनू सनातनी ने महंत राजू दास का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा समाजसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

कार्यक्रम में विक्रांत शर्मा, गौरव शर्मा, मनोज गिरी, नरेंद्र रतूड़ी, सुबोध उनियाल, राजू बर्थवाल, अनूप शर्मा, जसराम कश्यप, प्रवीण कश्यप, संदीप तड़ियाल, अश्वनी कुमार पाठक, पंडित राज कुमार दास, पंडित राधेश्याम, संजीव कुमार और विकास चौहान सहित संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पुनर्नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment