चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों का मंत्री ने किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Minister Inspects Construction Work at Chaudhary Charan Singh Sports Stadium IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

——–मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों को जल्द मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं, गुणवत्ता और तेजी के निर्देश

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शासन के निर्देश पर कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ जल्द मिलना चाहिए।

करीब 20 करोड़ रुपये के कार्यों की देखी प्रगति

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा करीब 814.82 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित भारोत्तोलन हॉल, वॉलीबॉल कोर्ट और बैडमिंटन क्रीड़ा हॉल के जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति देखी गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा करीब 1,255.99 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे कृत्रिम दौड़ पथ की प्रगति का भी जायजा लिया गया। मंत्री ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बिजनौर की तृतीय पक्ष गुणवत्ता जांच टीम के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मुजफ्फरनगर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। स्टेडियम पहुंचने पर उपक्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने मंत्री का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा, तृतीय पक्ष गुणवत्ता जांच टीम के सदस्य विकास कुमार व अनुराग, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment