गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
meeting was held in Ghaziabad under the chairmanship of the Police Commissioner regarding the Kanwar Yatra — IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात राजकरन, पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सभी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात तथा यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान बीते माह में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले जाम की समस्या तथा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई।

कांवड़ यात्रा से पहले विभागीय समन्वय और कार्यों की समयबद्ध पूर्णता

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-expansion-of-all-india-industry-trade-forum-in-ghaziabad-with-new-appointments-201757504954000.html

पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि 15 जून तक स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस और विभिन्न विभागों जैसे जीडीए, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एनएचएआई, जलकल विभाग, बिजली विभाग तथा वन विभाग के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर लंबित कार्यों को कांवड़ यात्रा से पहले पूरा कराया जाए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि यात्रा मार्गों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न रहे और श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिले।

प्रतिष्ठानों का सत्यापन और ट्रैफिक वालंटियरों का प्रशिक्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

बैठक में मैरिज होम, बैंक्वेट हॉल, होटल और जिम में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए स्थानीय पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 500 चयनित ट्रैफिक वालंटियरों की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें यातायात प्रबंधन और कांवड़ यात्रा के दौरान निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों के बारे में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया।

Share This Article
Leave a comment