पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, एक बीघा में विकसित हो रही अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
MDDA’s bulldozer action was carried out against illegal plotting in Pithuwala Khurd, demolishing an unauthorized colony being developed over one bigha of land. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
देहरादून (शिखर समाचार)।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत भूमि विकास के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने गुरुवार को शिमला बाईपास स्थित पित्थुवाला खुर्द क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एमडीडीए के दस्ते ने क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पित्थुवाला खुर्द क्षेत्र में सुभाष कश्यप द्वारा लगभग एक बीघा भूमि पर बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और स्वीकृत ले-आउट के अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। शिकायत और निरीक्षण के बाद जब इस प्रकरण की जांच की गई, तो भूमि विकास का यह कार्य पूरी तरह नियमों के विपरीत पाया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अमल में लाई। इस अभियान के दौरान मौके पर सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता मुनेष राणा और प्राधिकरण के सुपरवाइजर मौजूद रहे, जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत इस कार्रवाई को संपन्न कराया।

अनधिकृत कॉलोनियों पर एमडीडीए की पैनी नजर

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/rera-resolution-day-organized-in-ghaziabad-135727360.html

एमडीडीए प्रशासन ने साफ किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग, कॉलोनी विकास या निर्माण कार्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अवैध विकास गतिविधियां न केवल शहरी नियोजन (टाउन प्लानिंग) को बिगाड़ती हैं, बल्कि भविष्य में सीवर, सड़क और पानी जैसी नागरिक सुविधाओं व आधारभूत संरचना के विकास में भी बड़ी बाधा बनती हैं। इसी को देखते हुए प्राधिकरण लगातार निगरानी रख रहा है और प्रवर्तन टीमें जमीन पर मुस्तैद हैं।

नियमों के विरुद्ध भूमि विकास पर जारी रहेगा अभियान: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इस कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को नियमों की अनदेखी कर भूमि विकास करने की छूट नहीं दी जाएगी। प्राधिकरण क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर है और उल्लंघन मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी भूखंड या संपत्ति में अपनी गाढ़ी कमाई निवेश करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति और प्राधिकरण से मिली स्वीकृतियों की जांच जरूर कर लें।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई: मोहन सिंह बर्निया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

वहीं, एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ यह अभियान थमेगा नहीं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी। उन्होंने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी संपत्ति को खरीदने से पहले उसकी वैधता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े।

Share This Article
Leave a comment