कविनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Kavinagar Police arrested two accused involved IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना कवि नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्त अकुल और अंश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह दोनों मिलकर वाहन चोरी करने के बाद उन्हें सस्ते दामों में राहगीरों को बेच देते थे।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया।

चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिन्हें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस ने इनके आपराधिक इतिहास की जांच भी शुरू कर दी है।

पूछताछ में खुला पूरा नेटवर्क

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को गाजियाबाद परिवहन कार्यालय के पास एक खाली प्लॉट में छिपा देते थे और कुछ दिन बाद मौका देखकर उन्हें सस्ते दामों में राहगीरों को बेच देते थे।

Share This Article
Leave a comment