सेक्टर 94 में बन रहा जापानी थीम पार्क, नोएडा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A Japanese-themed park being developed in Sector 94 will give Noida an international identity IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

नोएडा (शिखर समाचार)। नोएडा शहर अपनी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईराइज बिल्डिंग, मेट्रो कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास के चलते पहले ही वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुका है। अब इसी कड़ी में सेक्टर-94 में जापानी थीम पर विकसित किया जा रहा अत्याधुनिक पार्क शहर की खूबसूरती और पहचान को और मजबूती देगा। उद्यान विभाग द्वारा हरियाली बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार नए पार्कों का निर्माण किया जा रहा है।

सेक्टर-94 में तैयार हो रहा यह जापानी पार्क लगभग 8.76 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। परियोजना के तहत सिविल कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है, जबकि उद्यान से जुड़े कार्य जल्द शुरू होने वाले हैं। यह पार्क शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नोएडा की छवि को और मजबूत करेगा।

आधुनिक जीवनशैली के लिए हरियाली और सुकून

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस पार्क के निर्माण का मुख्य उद्देश्य आसपास स्थित आईटी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों और रिहायशी सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मानसिक सुकून प्रदान करना है। आधुनिक जीवनशैली के बीच यह पार्क लोगों के लिए एक शांत और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे तनाव कम करने में मदद मिलेगी।

जापानी थीम पर आधारित आकर्षक सुविधाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पार्क में आने वाले लोगों के लिए कई आकर्षक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इनमें वॉटर बॉडी और ब्रिज, एम्फीथिएटर, फूड कोर्ट, पाथवे (मौरंग और स्टोन), विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे, पार्किंग, एडमिन ब्लॉक, टॉयलेट, जापानी गज़ेबो हट, जेन गार्डन, जापानी थीम आधारित एंट्री प्लाजा और बच्चों के लिए विशेष प्ले जोन शामिल हैं।

पर्यटन और शहर की पहचान को मिलेगा नया आयाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

जापानी थीम पर आधारित यह पार्क न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी एक नया केंद्र बनकर उभरेगा। आने वाले समय में यह पार्क स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र साबित होगा।

Share This Article
Leave a comment