तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे जल निगम के ऑपरेटर, डीएम से मांगा बकाया मानदेय

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Jal Nigam Operators Await Salaries for Three Months, Seek Pending Honorarium from the DM. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल टंकियों का संचालन करने वाले जल निगम के ऑपरेटर पिछले तीन महीने से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। बकाया भुगतान को लेकर ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर एकमुश्त मानदेय दिलाने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने पर ऑपरेटरों में नाराजगी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

ऑपरेटरों का कहना है कि वे विभिन्न गांवों में स्थापित पानी की टंकियों के संचालन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे उनके सामने परिवार का खर्च चलाने में परेशानी खड़ी हो गई है।

ऑपरेटरों ने बताया कि उन्होंने 17 अगस्त 2026 को आयोजित तहसील दिवस में भी इस समस्या को अधिकारियों के सामने उठाया था। उस समय संबंधित अधिकारियों ने 30 अगस्त तक बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी उन्हें मानदेय नहीं मिला।

जल निगम और कार्यदायी संस्था पर लापरवाही के आरोप, जांच की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’

ऑपरेटरों ने जल निगम के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था लक्ष्मी कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इसके अलावा अधिशासी अभियंता फूल सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारियों पर जनसुनवाई पोर्टल और उपजिलाधिकारी के समक्ष भ्रामक समाधान आख्या प्रस्तुत करने का आरोप भी लगाया। ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, तीन माह का बकाया मानदेय एकमुश्त दिलाने और दोषी अधिकारियों व संस्था के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment