राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरिद्वार के खिलाड़ियों का दबदबा, विभिन्न भार वर्गों में जीते पदक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Haridwar’s Wrestlers Dominate the State-Level Wrestling Championship, Winning Medals in Various Weight Categories IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में अंडर-14 वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विभिन्न जनपदों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हरिद्वार के खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

38 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में हरिद्वार के खिलाड़ियों का दबदबा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

दूसरे दिन 38 किलोग्राम अंडर-14 बालक वर्ग में हरिद्वार के रक्षित राठी ने प्रथम, अल्तमश ने द्वितीय और यासिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 41 किलोग्राम अंडर-14 बालिका वर्ग में हरिद्वार के रिहान ने प्रथम और दिव्यांश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 44 किलोग्राम बालक वर्ग में हरिद्वार के कृष्ण कुमार ने प्रथम, नैनीताल के अर्पित पाल ने द्वितीय तथा चम्पावत के हर्षित और हरिद्वार के विहान लोहान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

48 और 52 किलोग्राम वर्ग में भी हरिद्वार के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

48 किलोग्राम बालक वर्ग में हरिद्वार के अरमान प्रथम, यथार्थ लोहान द्वितीय तथा काय मलिक और हर्ष कुमार तृतीय रहे। 52 किलोग्राम वर्ग में हरिद्वार के निशांत ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय, ऊधमसिंह नगर के मनन चंद और हरिद्वार के लवकुश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

सभी जनपदों के खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिता में हिस्सा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

प्रतियोगिता में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती सहित विभिन्न अतिथि, जनप्रतिनिधि तथा खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। आगामी दिनों में विभिन्न आयु और भार वर्गों में मुकाबले होंगे। उन्होंने युवाओं से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a comment