हनुमान अंश फिल्म के भजन गायक सुनील लोधी का नगर निगम में सम्मान, जय श्री राम के जयघोष से गूंजा परिसर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Bhajan Singer Sunil Lodhi of the Film “Hanuman Ansh” Honoured at Municipal Corporation; Premises Echo with Chants of “Jai Shri Ram” IMAGE CREDIT TO नगर निगम

——–भक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के साथ शहरवासियों से की स्वच्छता की अपील

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। हनुमान अंश फिल्म के सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार सुनील लोधी के गाजियाबाद नगर निगम पहुंचने पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, पार्षदों और निगम अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान नगर निगम परिसर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। भजन गायक सुनील लोधी ने हनुमान अंश फिल्म में गाए अपने प्रसिद्ध भजन मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भक्तिमय कर दिया। भजन के बाद पार्षदों और निगम की टीम ने जय श्री राम का जयघोष किया।

शॉल, पटका और राम दरबार भेंट कर किया सम्मान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और भजन गायक सुनील लोधी के बीच विशेष मुलाकात हुई। नगर आयुक्त ने उन्हें शॉल और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा राम दरबार एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित पार्षदों ने भी भजन गायक से उनके जीवन और संगीत यात्रा से जुड़े सवाल किए, जिनका उन्होंने सहजता से जवाब दिया।

भक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और सुनील लोधी ने संयुक्त रूप से शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने घर और शहर को स्वच्छ रखना सच्ची भक्ति के साथ देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम है। लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

विकास के साथ सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पार्षदों ने नगर निगम द्वारा इस विशेष आयोजन के लिए टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों के साथ पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होने से निगम और शहर में सकारात्मक वातावरण बनता है। कार्यक्रम में मनोज त्यागी, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, सुमन जाटव, कुलदीप त्यागी, सुभाष चौधरी, विनिल दत्त, रेखा गोस्वामी, मधुकर त्यागी, अमित त्यागी सहित अन्य पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रभारी नजारत डॉ. अनुज सहित निगम की टीम ने आयोजन में सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम में ‘स्वच्छता की बात, भक्ति के साथ’ का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

Share This Article
Leave a comment