मुरादनगर में अवैध कॉलोनियों पर जीडीए का बुलडोजर, 14,500 वर्ग मीटर में हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
GDA Bulldozer Action Against Illegal Colonies in Muradnagar, Demolition Carried Out Across 14,500 Square Metres IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

——-सड़कें, बिजली के खंभे, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस किए ध्वस्त, कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों ने किया विरोध

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मुरादनगर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सड़क, बाउंड्रीवॉल, साइट ऑफिस सहित अन्य निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया।

14,500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

प्राधिकरण के अनुसार, खसरा संख्या 73/2, ग्राम असालतनगर (जलालाबाद), हनुमान मंदिर से शोभापुर गांव की ओर बंबे के किनारे स्थित रास्ते पर करीब 11,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सड़कें बनाकर, बिजली के खंभे लगाकर प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। इस मामले में अमरीश कुमार, उमेश, सुनील तेवतिया और बॉबी चौधरी आदि के नाम सामने आए हैं। मौके पर स्वीकृत तलपट मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

इसी क्रम में जलालाबाद रोड पर शिव धर्म कांटे के सामने करीब 3,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में सन्नी डागर द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यहां विकसित की गई सड़क, बाउंड्रीवॉल, साइट ऑफिस समेत अन्य निर्माणों को प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त कर दिया।

विरोध के बीच बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-02 का स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा।

जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों और बिना स्वीकृति की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आगामी दिनों में भी ऐसे स्थलों को चिन्हित कर प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Share This Article
Leave a comment