एसएसवी इंटर कॉलेज में प्रतिभा का महोत्सव : विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों तक हुई सम्मान की बरसात

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Festival of Talent at SSV Inter College: A shower of honors for everyone from students to teachers IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

हापुड़ (शिखर समाचार)
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज का सभागार सोमवार को तालियों की गूंज और उपलब्धियों की चमक से सराबोर रहा। कॉलेज प्रबंधक सुधीर अग्रवाल चोटी की पहल पर आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उन विद्यार्थियों को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल, अनुशासन, विज्ञान, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों में अपनी अलग पहचान बनाकर संस्था के गौरव को नई ऊंचाई दी।

असाधारण प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान — शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मिली मान्यता

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-chhath-puja-devotees-offer-arghya-to-rising-sun-in-ghaziabad-201761578093652.html

समारोह की शुरुआत प्रेरक संबोधन के साथ हुई, जिसके पश्चात मंच पर उन छात्र-छात्राओं का क्रमिक सम्मान किया गया, जिन्होंने बीते शैक्षिक सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन किया।
सम्मान पाने वालों में एनएमएमएस परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, कक्षा अनुसार पहले तीन स्थान हासिल करने वाले छात्र, विज्ञान प्रदर्शनी में नवाचार और सृजनात्मक सोच प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागी, एनसीसी विंग के चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ कैडेट। जिला, मंडल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले 30 खिलाड़ी, भारत को जानो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन वाले छात्र। स्काउट-गाइड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रंगोली एवं सजावट में रचनात्मक सहयोग देने वाले विद्यार्थी। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शामिल रहे।

इनकी हौसलाअफजाई के लिए प्रबंध तंत्र की ओर से सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न और उत्साहवर्धक शब्दों के साथ छात्रों का मनोबल बढ़ाया गया।

शिक्षकों और कर्मचारियों को भी मिला सम्मान — प्राचार्य ने व्यक्तित्व निर्माण और प्रेरक मार्गदर्शन पर दिया जोर

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-chhath-puja-devotees-offer-arghya-to-rising-sun-in-ghaziabad-201761578093652.html

प्राचार्य विजय कुमार गर्ग ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि छात्र सफल तभी होते हैं जब मार्गदर्शन मजबूत और प्रेरक हो। इसलिए इस वर्ष से एक नई पहल के अंतर्गत उन शिक्षकों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, शैक्षणिक प्रगति और अनुशासित वातावरण बनाने में असाधारण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा विद्यालय में प्रेरणा और प्रतिस्पर्धात्मक सकारात्मक माहौल को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

कार्यक्रम का संचालन ऊर्जा और गरिमा से भरपूर अंदाज में नीलिमा वर्मा और वरिष्ठ प्रवक्ता विष्णु दत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को आकर्षक और प्रभावी बनाए रखा।

कॉलेज समारोह में शैक्षणिक और प्रशासनिक नेतृत्व के साथ शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sach-samvad-at-ims-ghaziabad-dr/

समारोह में कॉलेज प्रधान प्रदीप गुप्ता, उप प्रधान संजय अग्रवाल (आलू वाले), उप प्रबंधक ललित गोयल, प्रबंध समिति सदस्य राजीव गोयल, अमित प्रकाश अग्रवाल मुन्ना, धर्मेंद्र कुमार शर्मा सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभाओं का सम्मान किया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि एसएसवी इंटर कॉलेज केवल शिक्षा देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि प्रतिभा को पहचानकर उन्हें निखारने वाला सशक्त मंच है।

WhatsApp Image 2025 10 27 at 7.59.28 PM
Share This Article
Leave a comment