बस अड्डों पर बैग काटकर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, मुठभेड़ में एक घायल समेत दो गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Gang exposed for cutting bags and stealing at bus stands; two arrested after encounter, one injured IMAGE CREDIT TO POLICE

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। थाना बुढाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बस अड्डों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मंगलवार को हुई कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को कांबिंग के दौरान दबोचा गया। दोनों के पास से 5.40 लाख रुपये नकद, अवैध हथियार व अन्य सामान बरामद हुआ।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को कस्बा बुढाना निवासी रेशमा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बस अड्डे पर अज्ञात चोरों ने उनके बैग को ब्लेड से काटकर 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस पर थाना बुढाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर क्राउन पब्लिक स्कूल के पास मंदवाड़ा मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में शकील उर्फ घोड़ा निवासी पठानपुरा हरिद्वार के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उसका साथी शाहिब निवासी सिखरेड़ा कांबिंग में पकड़ा गया।

बड़ी बरामदगी और आपराधिक खुलासा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5 लाख 40 हजार रुपये नकद, 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल और एक आधार कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बस अड्डों पर बैग काटकर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक ललित कुमार, उपनिरीक्षक छविकांत, उपनिरीक्षक आशीष चौधरी, हेड कांस्टेबल संजय, हेड कांस्टेबल अमरदीप, हेड कांस्टेबल सुनील, हेड कांस्टेबल निर्वेश, कांस्टेबल विजय तथा प्रभारी एसओजी मय टीम शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment