जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रागणकों का सम्मान

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Enumerators who completed census work were honoured — IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रागणकों को प्राधिकरण की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के एसीईओ एवं नोडल अधिकारी सुमित यादव तथा ओएसडी एवं चार्ज अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने प्रागणकों को सम्मानित कर उनके कार्य की सराहना की।

जनगणना कार्य पूरा करने वाले प्रागणकों का सम्मान

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

सम्मानित होने वाले प्रागणकों में प्रदीप राणा (सुपरवाइजर), हाकिम अली (एचएलबी-1564), प्रवीण कुमार (एचएलबी-1565), रूबी (एचएलबी-1560), इजरायल (एचएलबी-1561), कुसुमलता (एचएलबी-1777), सरोज (एचएलबी-1778) तथा वीना (एचएलबी-1779) शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान ओएसडी रामनयन सिंह, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विकास योजनाओं में जनगणना की भूमिका पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/

इस अवसर पर एसीईओ एवं नोडल अधिकारी सुमित यादव ने सम्मानित प्रागणकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगे अन्य प्रागणक भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया जाना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment