आंधी तूफान में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दो मकान क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Wall of Under-Construction House Collapses During Storm; Two Houses Damaged, Major Accident Averted — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

रबूपुरा (शिखर समाचार)। मंगलवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में भारी तबाही मचा दी। निर्माणाधीन मकान की ऊंची दीवार अचानक भरभराकर पड़ोसी के दो मकानों पर गिर गई, जिससे दोनों मकानों के कई कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के समय परिवार के सदस्य कमरों के बजाय आंगन में सो रहे थे, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चांदपुर निवासी जितेंद्र द्वारा कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मकान का निर्माण कराया जा रहा है। मकान की चौथी मंजिल पर चारों ओर करीब दस फुट ऊंची दीवारें खड़ी कर छत डालने की तैयारी चल रही थी। दीवारों को सहारा देने के लिए लकड़ी और लोहे का ढांचा लगाया गया था। मंगलवार रात अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं का दबाव निर्माणाधीन दीवारें सहन नहीं कर सकीं और पूरा ढांचा पीछे की ओर स्थित पड़ोसी शमशेर तथा उनके भाई शमशुद्दीन के दो मंजिला मकानों पर जा गिरा।

दीवार और मलबा गिरने से दोनों मकानों की छतों तथा कमरों को भारी क्षति पहुंची। रात करीब 12 बजे तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मकानों को नुकसान

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पीड़ित शमशेर ने बताया कि घटना के समय वह अपनी पत्नी अख्तरी, पुत्र असलम, अकरम, वसीम, अयान तथा बहू हसीव के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। वहीं उनके भाई शमशुद्दीन भी अपने परिवार के सदस्यों नसीम बेगम, फैसल, ईवा, माफिया, हमजा और सुभान के साथ आंगन में ही मौजूद थे। अचानक तेज धमाके के साथ मकान का हिस्सा टूटकर गिर गया। पहले उन्हें लगा कि मकान पर आकाशीय बिजली गिरी है, लेकिन बाहर निकलकर देखा तो निर्माणाधीन मकान की दीवार उनके घर पर गिरी हुई थी।

तेज आंधी बनी हादसे की वजह, बड़ा हादसा टला

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

घटना के बाद क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए और मलबे की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि परिवार के सदस्य कमरों के भीतर सो रहे होते तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। संयोगवश सभी लोग सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

मुआवजे की मांग, प्रशासन को नहीं मिली शिकायत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

हादसे में दोनों परिवारों के मकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों ने नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment