बिजनौर (शिखर समाचार)। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अंतर्गत इंदिरा बाल भवन में बीती रात भव्य सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुशांत अस्थाना की टीम ने भगवान शिव, प्रभु श्रीराम और भगवान कृष्ण के एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन ऑडिटर वीरेंद्र कुमार और ज्योति लाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
भक्तिमय प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता
भजन संध्या के दौरान जैसे-जैसे कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, पूरा पंडाल श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगता चला गया। श्रोता तालियों के साथ भजनों पर झूमते नजर आए। मुख्य अतिथि इंदिरा सिंह ने कहा कि जिला प्रदर्शनी में आयोजित ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आमजन को स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराने के साथ ही देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत से भी परिचित कराते हैं।
आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy
कार्यक्रम की अध्यक्षता सभासद दीपक गर्ग, आशीष अग्रवाल और प्रभाकर कुमार गौतम ने की। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक डॉ. मधुमिता देशवाल और पूनम गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और दर्शक मौजूद रहे।
