डीपीएस मोदीनगर को कक्षा 12 तक सीबीएसई संबद्धता मिली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DPS Modinagar Granted CBSE Affiliation Up to Class 12. IMAGE CREDIT TO स्कूल

मोदीनगर (शिखर समाचार)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) मोदीनगर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से कक्षा 12 तक की आधिकारिक संबद्धता प्राप्त हो गई है। इस उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों और शिक्षाविदों ने शिरकत की।

डीपीएस मोदीनगर को मिली कक्षा 12 तक सीबीएसई की संबद्धता

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार रजत सिंह, गन्ना समिति के चेयरमैन एवं डीएमईटी के सचिव डॉ. विक्रम गांधी और डीपीएस मोदीनगर की प्रो-वाइस चेयरपर्सन अनीशा गांधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने इस सफलता को संस्थान के लिए एक नया और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए डीएमईटी के सचिव डॉ. विक्रम गांधी ने कहा कि सीबीएसई से कक्षा 12 तक की संबद्धता मिलना डीपीएस मोदीनगर की शैक्षणिक यात्रा में एक नया अध्याय है। यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्थान भविष्य में भी उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों पर रहेगा विशेष जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/\

प्रो-वाइस चेयरपर्सन अनीशा गांधी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक रूप से सक्षम बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान और एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह विद्यालय आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सिरोही और हेडमास्टर अंकित गालयान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण और पीटीए (अभिभावक-शिक्षक संघ) कार्यकारिणी के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment