शंकराचार्य चौक पर डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों का किया स्वागत, फल, जूस व पेयजल वितरित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DM and SSP Welcomed Kanwariyas at Shankaracharya Chowk; Distributed Fruits, Juice, and Drinking Water. IMAGE CREDIT रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)।

सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को शंकराचार्य चौक पर सेवा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शंकराचार्य चौक पहुंचकर फूल कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम भी जाना और उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की।

शंकराचार्य चौक पर शिवभक्तों का हुआ स्वागत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों को फल, जूस, पेयजल तथा अन्य अल्पाहार वितरित किए। श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शिवभक्तों से प्राप्त सुझावों और फीडबैक को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कांवड़ियों ने हरिद्वार पुलिस और जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा, सुरक्षा और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन सतर्क

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस मौके पर जनपद के अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शिवभक्तों की सेवा करते हुए उन्हें फल, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। प्रशासन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के समापन तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तत्परता के साथ जारी रहेंगी।

Share This Article
Leave a comment