कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का मंडलायुक्त और डीआईजी ने लिया जायजा, सुरक्षा व सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Divisional Commissioner and DIG Review Kanwar Yatra Arrangements, Issue Directions to Further Strengthen Security and Facilities IMAGE CREDIT TO POLICE

मोदीनगर (शिखर समाचार)।

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी और पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने सोमवार को गाजियाबाद सीमा स्थित निवाड़ी से लेकर मुजफ्फरनगर सीमा खतौली तक गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने जानी पुल, भोला झाल, नानू पुल, दौराला पुल और सलावा झाल सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने भोला झाल स्थित पुलिस सहायता केंद्र एवं एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया तथा मार्ग में संचालित कांवड़ और चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से संवाद किया।

सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने दिए निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करें, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ाएं, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखें तथा सभी निगरानी कैमरे और संचार उपकरण लगातार सक्रिय रखें।

सुरक्षित और सुगम यात्रा कराना प्राथमिकता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

यातायात व्यवस्था, मार्ग परिवर्तन, बैरिकेडिंग और पुलिस सहायता केंद्रों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। कलानिधि नैथानी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक श्रद्धालु को समय पर सहायता उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

Share This Article
Leave a comment