सिंचाई विभाग की कार्यशैली से किसानों में रोष, पानी के अभाव में फसलें सूखने की कगार पर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Discontent among farmers over the working style of the Irrigation Department as crops face drying due to water shortage. IMAGE CREDIT TO REPORTER

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। क्षेत्र में सिंचाई विभाग की कार्यशैली को लेकर किसानों में भारी नाराजगी व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि चितौड़ा पावर हाउस से निकलकर चितौड़ा, झंधेड़ी, पलड़ा, पाल, ताजपुर, बुआड़ा और शेखपुरा होते हुए तिगाई की ओर जाने वाले राजवाहे में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है और फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।

राजवाहे में पानी की कमी से फसलें संकट में

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

तिगाई निवासी किसानों राजकुमार, बिट्टू, संजय, अशोक, अनिल, रमेश और सोराज ने बताया कि सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सिंचाई न होने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

किसानों का कहना है कि राजवाहे में कई स्थानों पर लगाए गए अवरोधों के कारण पानी आगे तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे निचले क्षेत्रों के खेत सिंचाई के पानी से वंचित रह जाते हैं।

आंदोलन की चेतावनी, समाधान की मांग तेज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

किसानों ने मांग की है कि विभाग तत्काल स्थिति का निरीक्षण कर अवरोधों को हटवाए और राजवाहे में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े, ताकि सभी गांवों के किसानों को नियमित रूप से सिंचाई के लिए पानी मिल सके।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment