गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना लोनी पुलिस ने बीती 27 मई 2026 को हुई नितिन की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने नितिन की हत्या के आरोप में 2 अभियुक्त आशुतोष और मुकुल को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्या के मामले में 2 अभियुक्त अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना लोनी पर नितिन के भाई चांद ने उसकी हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था और आशुतोष व तनिष पर हत्या करने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज करते हुए मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था। पुलिस जांच में नितिन की हत्या में आशुतोष, तनिष, शिवा और मुकुल त्यागी के नाम सामने आए थे। पुलिस ने आशुतोष और मुकुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
रंजिश और रिश्तों से जुड़ा हत्या का कारण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि आशुतोष की बहन और नितिन के बीच संबंध थे। नितिन उसकी बहन को लेकर पहले फरार भी हो चुका था, जिसके संबंध में बागपत के थाना सिंघावली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इस दौरान उसकी बहन ने नितिन के पक्ष में बयान दिए थे।
आरोप है कि नितिन लगातार परिवार की बदनामी कर रहा था। जब आशुतोष ने उसे अपनी बहन से दूर रहने को कहा, तो वह नहीं माना। इसी बात से आक्रोश में आकर हत्या की साजिश रची गई।
बंथला नहर पर बुलाकर की गई हत्या
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
पुलिस के अनुसार, शिवा और नितिन पहले से परिचित थे। शिवा ने नितिन को बियर पीने के बहाने बंथला नहर पर बुलाया था। योजना के तहत आशुतोष और मुकुल पहले से मौके पर मौजूद थे।
जैसे ही नितिन वहां पहुंचा, उसे पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
