सेवा ज्योति यात्रा से दिया विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी का संदेश

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Seva Jyoti Yatra Conveys a Message of Public Participation in Building a Developed India IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

रुड़की/हरिद्वार (शिखर समाचार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को बीएसएम कॉलेज रुड़की के मैदान में ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सुना।

कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रुड़की की मेयर डॉ. मधु सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और बैडमिंटन खिलाड़ी भारत भूषण गुप्ता सहित अतिथियों ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की और उपस्थित लोगों को विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया।

सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही केंद्र सरकार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य गरीब, वंचित, किसान, महिला और युवा सहित सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

उत्तराखंड में विकास और जनकल्याण को मिल रही गति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं को गति दे रही है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब पात्र लोगों तक समय पर जानकारी और सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने लोगों से आसपास के जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, आदेश सैनी, नितिन गौतम, शोभाराम प्रजापति, अजीत सिंह, सागर गोयल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार शुभाग्नि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment