मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the 'Surya Devbhoomi Challenge 2.0' program. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

टिहरी (शिखर समाचार)।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0’ के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। यह आयोजन भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का सफल समापन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साहसिक प्रतियोगिता में सेना के 100 जवानों सहित देशभर से लगभग 200 ट्रैकर्स ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने केदार-बद्री ट्रेल पर हेलंग से उखीमठ तक 113 किलोमीटर की कठिन हाई एल्टीट्यूड मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की। उन्होंने प्रतिभागियों के साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल साहसिक खेलों को बढ़ावा देता है, बल्कि बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम सहित पंच केदार से जुड़े ऐतिहासिक व आध्यात्मिक मार्गों को भी प्रोत्साहित करता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई दिशा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और सीमांत क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है। सरकार राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, साइक्लिंग और माउंटेनियरिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि औली, ऋषिकेश, मुनस्यारी और टिहरी झील जैसे क्षेत्र साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र बन रहे हैं।

आयोजन में लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम 16 अप्रैल को बद्रीनाथ में एक्सपो से शुरू होकर विभिन्न चरणों में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment