संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने लापरवाही पर लगाई फटकार, अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान तेज करने के दिए आदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
At the Sambhav Public Grievance Hearing, the Municipal Commissioner Reprimanded Officials for Negligence and Ordered an Intensified Drive Against Illegal Dairies | IMAGE CREDIT TO: NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में निर्माण विभाग की 7, जलकल विभाग की 8, उद्यान विभाग की 2, संपत्ति विभाग की 2, टैक्स विभाग की 2, पशु चिकित्सा विभाग की 2 तथा प्रकाश विभाग की 1 शिकायत शामिल रही। नगर आयुक्त ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई में 24 शिकायतों के निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जनसुनवाई के दौरान म्यूटेशन से संबंधित एक शिकायत में शिकायतकर्ता के दोबारा पहुंचने पर नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित संपत्ति विभाग के कर्मचारी को बुलाकर कार्य में लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई और मौके पर ही शिकायत का निस्तारण कराया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्राप्त संदर्भों का उसी दिन निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

म्यूटेशन शिकायत पर लापरवाही मिलने पर लगाई फटकार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं उनकी टीम ने शिकायतकर्ता सीमा मंगल की समस्या का तत्काल समाधान कराया। नगर आयुक्त ने विशेष रूप से शहर में अवैध रूप से संचालित डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

बैठक में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज कुमार सिंह, प्रभारी संपत्ति चंद्रकांता, प्रकाश विभाग से स्वप्निल जैन तथा निर्माण विभाग की टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment