गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी ने सर्किल शालीमार गार्डन के थाना टीला मोड़ और थाना शालीमार गार्डन में लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित सभी विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए आदेश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने थाना शालीमार गार्डन का निरीक्षण भी किया।
महिला सुरक्षा और लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई का सख्त निर्देश
इसी कड़ी में शासन की प्राथमिकताओं का पालन करने के लिए केशव कुमार चौधरी थाना शालीमार गार्डन पहुंचे। उन्होंने वहां पर थाना टीला मोड़ और थाना शालीमार गार्डन पर लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के लिए विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विवेचकों को महिला अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिए। इसके अलावा 6 महीने से ज्यादा लंबित सभी विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए, जिससे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके।
थाना शालीमार गार्डन का निरीक्षण: सफाई और व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के आदेश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/regarding-preparation-of-electoral-rolls/
बैठक के बाद केशव कुमार चौधरी ने थाना शालीमार गार्डन का निरीक्षण किया और वहां पर संपूर्ण साफ सफाई बनाने रखने के आदेश थाना अध्यक्ष शालीमार गार्डन को दिए गए। इसके अतिरिक्त थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मलखाना कक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के आदेश दिए, जिससे थाने पर आने वाले फरियादी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हों।

