श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक की तैयारी को लेकर एसीपी उपासना पाण्डेय ने किया निरिक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
ACP Upasana Pandey Inspects Preparations for Jalabhishek at Shri Dudheshwarnath Temple IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

कांवड़ यात्रा और श्रीदूधेश्वर नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पाण्डेय ने उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दिए सुरक्षा निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

एसीपी उपासना पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। एसीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा गया।

साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हो।

मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में कांवड़िया और श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं, इसलिए सभी की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
Leave a comment