एसीपी प्रियाश्री पाल ने किया थाना वेव सिटी क्षेत्र में छठ घाटों का निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
ACP Priyashree Pal inspected the Chhath Ghats in the Wave City police jurisdiction IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। छठ पर्व की तैयारियों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर रहते हुए पुलिस अधिकारी लगातार वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे है। शुक्रवार को एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने थाना वेव सिटी क्षेत्र के छठ घाटों का थाना अध्यक्ष वेव सिटी सर्वेश कुमार पाल के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसीपी ने वहां मौजूद अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ भी वार्तालाप करते हुए हो रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। घाटों पर साफ सफाई के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश भी उन्होंने दिए। इसके अलावा पुलिस बल तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की प्रबल मॉनिटरिंग करने के लिए उन्होंने थानाध्यक्ष को आदेशित किया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि छठ का पर्व महापर्व है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाटों पर पूजा करने के लिए पहुंचते है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर छठ घाटों पर पुख्ता व्यवस्था की जा रही है, जिससे शांतिपूर्ण तरह से छठ का पर्व मनाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment