हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हुई हत्या, मुख्य आरोपी के दो परिजन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A youth was murdered following a dispute over honking; police arrested two relatives of the main accused. | IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक को गोली मार दी गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

रक्षितराम कॉलोनी, बेहटा हाजीपुर निवासी आजाद प्रजापति ने

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रक्षितराम कॉलोनी, बेहटा हाजीपुर निवासी आजाद प्रजापति ने थाना लोनी बॉर्डर में तहरीर देकर बताया कि उनके भाई विपिन को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की नीयत से गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल विपिन को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस संबंध में सोनू के पिता ब्रह्मपाल और सोनू की पत्नी आशा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया, क्योंकि वह दोनों मौके पर मौजूद थे। वही मुख्य आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि घटना वाली रात विपिन बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रक्षितराम कॉलोनी में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर सोनू और विपिन के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के आगे बढ़ने पर सोनू ने विपिन पर गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सोनू मौके से फरार हो गया।

Share This Article
Leave a comment