एक पेड़ मां के नाम अभियान से हरियाली को नई गति, ग्रेटर नोएडा में वृहद पौधरोपण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
"One Tree in Mother's Name" Campaign Gives New Momentum to Greenery; Large-Scale Tree Plantation Conducted in Greater Noida | IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत रविवार को ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। गौतमबुद्ध नगर के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित पीएम वन में पौधरोपण करते हुए कहा कि शहर को हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, आवासीय कल्याण समितियों और नागरिकों को भी इस अभियान से जुड़कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

पौधों की नियमित देखभाल पर दिया जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने पौधों की नियमित देखभाल तथा एक स्थान पर एक ही प्रजाति के पौधे लगाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखना और उनकी नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि उनकी ओर से पीएम वन में प्रत्येक माह 30 पौधे लगाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी गिरीश कुमार झा, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, उप महाप्रबंधक (उद्यान) एस.के. जैन सहित प्राधिकरण के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए देशी प्रजातियों के पौधे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

आईटी सिटी मार्ग स्थित जीरो प्वाइंट के निकट विकसित किए जा रहे शहरी वन क्षेत्र में प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस और सुमित यादव के साथ पौधरोपण किया।

प्राधिकरण की ओर से रोजा याकूबपुर, सेक्टर-16, कोको काउंटी सोसाइटी, बैनेट विश्वविद्यालय तथा सेक्टर पी-3 सहित कई स्थानों पर पिलखन, अमलतास, गुलमोहर, नीम और जामुन के पौधे लगाए गए।

अभियान में विभिन्न आवासीय कल्याण समितियों और सामाजिक संगठनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ग्रेटर नोएडा में 1.90 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इस वर्ष ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पौधरोपण का लक्ष्य बढ़ाकर लगभग 1.90 लाख पौधे कर दिया है।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने नागरिकों से घरों, पार्कों, हरित पट्टियों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ग्रेटर नोएडा को और अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment