YEIDA की 87वीं बोर्ड मीटिंग में कई अहम निर्णय, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Several important decisions made in YEIDA’s 87th board meeting; industrial development to gain new momentum IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

ग्रेटर नोएडा(शिखर समाचार)। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक आज 7 नवंबर 2025 को चेयरमैन आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण के विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडे रखे गए और कई बड़े निर्णय लिए गए।

औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: सेक्टर 28, 29 और 33 में सैकड़ों प्लॉट्स पर लीज़ डीड पूरी, कई जगहों पर निर्माण कार्य शुरू

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/nancy-stayed-in-engineer-rajats-room-136360881.html

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में YEIDA को ₹1554.78 करोड़ की आय हुई थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर ₹1746.38 करोड़ हो गई जो पिछले वर्ष से 112.32 प्रतिशत अधिक है। कुल नेट प्रॉफिट ₹1564.19 करोड़ दर्ज किया गया।

प्राधिकरण ने वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी 2025/02 को भी मंज़ूरी दी है, जिसके तहत विभिन्न सेक्टरों के लंबित मामलों को निपटाने के लिए आवेदनों की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

ग्रीन एनर्जी की दिशा में बड़ा कदम: YEIDA क्षेत्र में एनटीपीसी के सहयोग से जल्द दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/housing-development-council-ran-a-bulldozer/

बैठक में यह भी बताया गया कि क्षेत्र में औद्योगिक प्लॉट्स का विकास तेज़ी से हो रहा है। सेक्टर 29, 33 और 28 में सैकड़ों भूखंडों पर लीज़ डीड निष्पादित की जा चुकी हैं और कई जगहों पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।

प्राधिकरण की ओर से वन मैप YEIDA पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से भूमि, भूखंड और विकास से संबंधित सभी जानकारियाँ एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होंगी। इससे पारदर्शिता और गति दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रीन एनर्जी की दिशा में बड़ा कदम: YEIDA क्षेत्र में एनटीपीसी के सहयोग से जल्द दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि YEIDA क्षेत्र में हाइड्रोजन बसों का संचालन एनटीपीसी के सहयोग से जल्द शुरू किया जाएगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

वित्तीय, तकनीकी और नीतिगत स्तर पर लिए गए इन निर्णयों से आने वाले समय में YEIDA क्षेत्र में निवेश और रोज़गार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Image 2025 11 07 at 9.03.15 PM
Share This Article
Leave a comment