अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन शातिर दबोचे, सात बाइकें, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध तमंचे बरामद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Interstate Vehicle Theft Gang Exposed: Three Notorious Criminals Caught, Seven Bikes, Fake Number Plates, and Illegal Firearms Seized IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार) थाना हापुड़ देहात पुलिस ने लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से चोरी की सात मोटरसाइकिलें, तीन फर्जी नंबर प्लेट और अवैध तमंचे बरामद किए हैं।

चेकिंग के दौरान फरार तीन युवकों को पकड़ा – तमंचे और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ghaziabad-air-pollution-severe-air-quality-despite-restrictions-40028969.html

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सोमवार देर शाम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गौंदी सलाई कट के पास बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी दानिश उर्फ समीर, हाफिजपुर निवासी अजय उर्फ बब्बू और मसूरी निवासी सद्दाम के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तमंचे और तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से एनसीआर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर क्षेत्रों में सक्रिय था। ये शातिर चोर बाइकें चोरी कर उनके इंजन और चेसिस नंबर बदल देते थे, फिर फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें बेचकर मोटा लाभ कमाते थे। बरामद बाइकें विभिन्न जनपदों से चोरी की गई बताई जा रही हैं।

लगातार अपराधों में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश – 60 से अधिक मुकदमों में आरोपी गिरफ्तार, बाकी सदस्यों की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/meeting-of-district-udyog-bandhu-committee/

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और मेरठ में वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में करीब साठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। बरामद बाइकों की वास्तविक मालिकाना जानकारी जुटाने के लिए संबंधित जिलों से संपर्क किया जा रहा है ताकि वाहन जल्द ही उनके असली मालिकों को सौंपे जा सकें।

Share This Article
Leave a comment