गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर नगर निगम ने पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा की शरुवात मोहन नगर से की गई, जिसका समापन शहीद स्थल पर किया गया। पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन,निगम के अधिकारी व टीम उपस्थित रहे। पदयात्रा को लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क की सफाई से लेकर शहीद स्थल तक सफाई व्यवस्था के साथ पानी का छिड़काव भी किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आंतरिक वार्डों में भी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें साफ सफाई, पेयजल, फूल मालाओं से सजावट की व्यवस्था भी गाजियाबाद नगर निगम ने की। मोहन नगर से शहीद स्थल तक निकलने वाली पदयात्रा में भी अभियान के रूप में पार्कों तथा निर्धारित रूट पर सफाई कार्य किया गया। वहीं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया तथा नमन करते हुए उनको याद किया गया। पदयात्रा में सांसद और विधायकों ने भी प्रतिभाग किया और उत्साह पूर्वक तिरंगा झंडा लहराते हुए यात्रा प्रारंभ की। व्यवस्था की मॉनिटरिंग में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, डॉक्टर मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद लगे रहे।

