आईएमएस गाजियाबाद में जेनेसिस-2025 साइंस फेस्ट का हुआ भव्य आयोजन, 57 संस्थानों के छात्रों ने दिखाई विज्ञान की प्रतिभा

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
A grand *Genesis-2025 Science Fest* was held at IMS Ghaziabad, where students from 57 institutions showcased their scientific talents IMAGE CREDIT TO IMS

गाजियाबाद (शिखर समाचार) आईएमएस गाजियाबाद में शुक्रवार को विज्ञान और नवाचार से सराबोर माहौल उस वक्त देखने को मिला जब यहां इंटर इंस्टीट्यूशनल साइंस फेस्ट जेनेसिस-2025 का शानदार आयोजन हुआ। विज्ञान के प्रति युवाओं में उत्साह जगाने के उद्देश्य से आयोजित इस एकदिवसीय कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी के 57 स्कूलों एवं कॉलेजों से 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अपनी वैज्ञानिक कल्पनाओं को प्रयोगों के रूप में साकार किया।

माँ सरस्वती के आशीर्वाद संग दीप प्रज्वलन से हुई समारोह की शुभ शुरुआत

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-corruption-scandal-in-ghaziabad-traffic-police-acp-accused-of-extortion-201761922802961.html

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ आशीष गौतम सीनियर डायरेक्टर रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज नई दिल्ली, डॉ सौरभ पांडेय साइंटिस्ट मिनिस्ट्री ऑफ आयुष भारत सरकार, डॉ मनोदीप सेन प्रोफेसर माइक्रोबायोलॉजी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ, संस्थान की निदेशिका प्रो. (डॉ) जसकिरण कौर और आईएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के महासचिव सीए (डॉ) राकेश छारिया ने संयुक्त रूप से किया।

फेस्ट के दौरान जंकयार्ड जीनियस, ड्रेस आर्ट, मैजिक मील (फायरलेस कुकिंग), माइंड माज (नॉलेज हंट), साइंस परसोना और साइंसटीफाई जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने अपने नवाचार और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।

वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देते हैं ऐसे आयोजन: डॉ आशीष गौतम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/ghaziabad-police-organized-a-program/

मुख्य अतिथि डॉ आशीष गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करते हैं बल्कि उन्हें प्रयोगधर्मिता और नवाचार के प्रति प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को जीत या हार की चिंता किए बिना ऐसे आयोजनों में भाग लेना चाहिए क्योंकि यह अनुभव उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मैजिक मील प्रतियोगिता में कॉलेज श्रेणी में आईएमएस गाजियाबाद के अपूर्वा सिंह और हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लक्ष्य अग्रवाल (अमिटी यूनिवर्सिटी) द्वितीय और अविष्का सिद्धू व एना वर्मा (आईएमएस गाजियाबाद) तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल श्रेणी में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की वांशिका और खुशी ने प्रथम, परिवर्तन स्कूल की आहाना और प्रज्ञान ने द्वितीय तथा केशव और श्रेष्ठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभा की चमक: साइंस परसोना, जंकयार्ड और स्पार्क टैंक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने जीते पुरस्कार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/to-further-improve-the-business-environment/

साइंस परसोना प्रतियोगिता में केडीबी पब्लिक स्कूल के आस्तिक, सूर्यानस और शिवाय ने प्रथम स्थान हासिल किया, आईएमएस गाजियाबाद की अंशिका साना द्वितीय और गुंजन व मुस्कान तृतीय रहीं।
जंकयार्ड प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल सिद्धार्थ विहार के अभिनव और शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुरिवियन इंटरनेशनल स्कूल के आयुष और प्रणव द्वितीय तथा केडीबी पब्लिक स्कूल की आंशिका, श्रेष्ठ और मधू तोषी तृतीय रहीं।
स्पार्क टैंक प्रतियोगिता में डीपीएस सिद्धार्थ विहार की प्रगति मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पुनीत, अंशु और भवाशी द्वितीय तथा सुरिवियन इंटरनेशनल स्कूल के अर्जुन साहू तृतीय रहे।

माइंड माज प्रतियोगिता में संस्कार वर्ल्ड स्कूल के स्वनिक दत्ता और आपूर्व गुप्ता ने प्रथम, डीपीएस सिद्धार्थ विहार के हासिनी और आदित्य शुक्ला ने द्वितीय तथा शहीद मेमोरियल विद्या मंदिर की साक्षी पांडेय और राशि पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2025 10 31 at 8.09.08 PM

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ कपिल शर्मा और डॉ शालिनी शर्मा ने किया। समापन अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ सुरभी जौहरी ने सभी प्रतिभागी छात्रों और उनके अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जेनेसिस-2025 छात्रों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और प्रयोगधर्मिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सफल प्रयास साबित हुआ है।

Share This Article
Leave a comment