डीएवी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंजा क्षेत्र

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Tiranga Yatra Held at DAV School on Independence Day, Area Resonates with Patriotism IMAGE CREDIT TO स्कूल

नई दिल्ली (शिखर समाचार)। हिंदू शिक्षा समिति द्वारा संचालित डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-1, गांधी नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय अध्यक्ष नरेश शर्मा और गांधी नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा कपूर बस्ती, अशोक गली, नेहरू गली और महावीर चौक से होकर गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयकारे लगाए।

समारोह में मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष निर्मल जैन, विशिष्ट अतिथि दिल्ली नगर निगम की गांधी नगर पार्षद प्रिया कंबोज सहित अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद दीप प्रज्वलन तथा अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की देशभक्ति प्रस्तुति तथा छोटे बच्चों का ‘हम सब भारतीय हैं’ गीत पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और महान नेताओं का रूप धारण कर उनके जीवन एवं आदर्शों से परिचित कराया। योगासन की प्रस्तुति ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 21.16.24 6

राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारियों का दिया संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नरेश शर्मा ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, मान और शान है। सतीश शर्मा ने ‘अखंड भारत’ को संकल्प बताते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय प्रमुख लखी राम और प्रबंधक गिरिजेश रस्तोगी ने विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका अग्रवाल और गजराज सिंह ने किया। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया।

Share This Article
Leave a comment