आरपीएफ पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सतर्कता से संभाली कमान, पुल से दूर रहने की लोगों से की अपील

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
RPF police took charge at the railway station with vigilance, appealing to people to stay away from the bridge IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। छठ के पर्व को लेकर लगातार गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ पुलिस जुटी रही। वहीं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ पुलिस ने अलर्ट मोड पर रहते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके कर्तव्य तक पहुंचाने के लिए मदद की। छठ के पर्व को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश शर्मा ने रेलवे स्टेशन पुल का भी निरीक्षण किया और वहां पर श्रद्धालुओं को पूजा नहीं करने के लिए अपील की। इस दौरान उन्होंने वहां पर पुलिस कर्मियों को तैनात करते हुए उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश शर्मा ने बताया कि लाखों की तादाद में श्रद्धालु गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन पड़कर अपने गंतव्य तक पहुंच गए है और अब श्रद्धालु पूजा करके वापस गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। सभी की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए आरपीएफ पुलिस पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसके अलावा अतिरिक्त फोर्स भी रेलवे स्टेशन पर मंगाई गई है। वहीं क्यूआरटी टीम भी रेलवे स्टेशन पर तैनात है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास बने हुए पुल का भी निरीक्षण किया गया है और वहां पर लोगों से सुरक्षित रहने के अपील की गई है, जिससे पुल के नीचे भी कोई हादसा नहीं हो

Share This Article
Leave a comment