गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जनता को सहूलियत देने के लिए जाम को खत्म करने के आदेश पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने दिए हुए है। आदेश का अनुपालन कराते हुए पुलिस विभाग ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हाईवे और शहर से अतिक्रमण को हटाते हुए रोड को जाममुक्त करने में जुटा हुआ है। मंगलवार को थाना अध्यक्ष कविनगर अनुराग शर्मा की अगुवाई में शास्त्री नगर के अंदर येलो लाइन खींचवाते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं मौके पर मौजूद रेडी पटरी और रोड पर अवस्थित तरीके से पार्किंग करने वालों को येलो लाइन के पीछे ही रहने के आदेश दिए गए।
जाम से राहत: शास्त्री नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, येलो लाइन के बाहर अब नो एंट्री
थाना अध्यक्ष ने नियमों का अनुपालन नहीं करने पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सड़कों से अतिक्रमण को हटाते हुए जाम मुक्त का विशेष अभियान चल रहा है। अभियान के तहत लगातार सड़कों और हाईवे से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। शास्त्री नगर में येलो लाइन सड़कों पर खींची गई है और उस येलो लाइन के पीछे ही रेहड़ी पटरी वाले अपनी व्यवसाय करेंगे। दुकानदारों को भी येलो लाइन के पीछे ही पार्किंग करने के लिए आदेशित किया गया है। अगर किसी ने भी नियमों का पालन नहीं किया और उसके कारण रोड पर जाम लगा तो सम्बंधित के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को लगातार इस सम्बन्ध में जागरूक भी किया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या को जड़ से खत्म करते हुए यातायात को सरल बनाया जा सकें।
